सायला के छोटे कस्बे की 17 वर्षीय संजना राजपुरोहित ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ‘मिस इंडिया ग्लैम – सीजन 7 (2026)’ में मिस इंडिया ग्लैम स्टार 2026 का खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। जयपुर में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने देशभर की हजारों प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए ऑल इंडिया टॉप-22 में जगह बनाई और अपनी पहचान बनाई।
संजना ने बताया कि मॉडलिंग का सपना उन्होंने बचपन से देखा था, लेकिन सायला में संसाधनों और प्रशिक्षण के अवसर नहीं थे। पढ़ाई के बाद उन्होंने जयपुर जाकर सोशल मीडिया के जरिए प्रतियोगिता का फॉर्म भरा और ऑनलाइन आवेदन किया। 15 दिन की वर्कशॉप के बाद उनका चयन फाइनलिस्ट में हुआ। पहली बार मंच पर उतरकर उन्होंने अपने आत्मविश्वास और प्रदर्शन से निर्णायकों को प्रभावित किया और खिताब अपने नाम किया।
संजना की इस सफलता में उनके परिवार का बड़ा योगदान रहा। सीमित संसाधनों और सामाजिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी उपलब्धि ने सायला समेत पूरे जालोर जिले को गौरवान्वित किया है।
.jpg)
Comments
Post a Comment