राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष और प्रख्यात संत महंत नृत्य गोपाल दास महाराज की तबीयत बुधवार को अचानक खराब हो गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं महसूस हुईं, जिसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मेदांता अस्पताल, लखनऊ रेफर कर दिया।
महंत नृत्य गोपाल दास महाराज की हालत को लेकर उनके अनुयायियों और राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्यों में चिंता की लहर है। अस्पताल में उनका उपचार जारी है और डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर रखे हुए हैं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, महाराज की सेहत स्थिर करने के लिए उन्हें मॉनिटरिंग और आवश्यक मेडिकल सपोर्ट मुहैया कराया गया है।
.jpg)
Comments
Post a Comment