नई दिल्ली:
पाकिस्तान एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने झूठा साबित हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना के राफेल फाइटर जेट BS-022 को मार गिराने का दावा करने वाला पाकिस्तान उस समय बेनकाब हो गया, जब यही राफेल 77वें गणतंत्र दिवस के भव्य फ्लाईपास्ट में पूरे शान और ताकत के साथ आसमान में उड़ता नजर आया।
गणतंत्र दिवस पर आयोजित ग्रैंड फिनाले फ्लाईपास्ट में कुल 29 एयरक्राफ्ट शामिल हुए, जिनमें 16 फाइटर जेट, 4 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और 9 हेलिकॉप्टर थे। इस फ्लाईपास्ट में सबसे ज्यादा चर्चा का केंद्र बना राफेल BS-022, जिसे पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तबाह बताने की कोशिश की थी।
भारतीय वायुसेना द्वारा जारी आधिकारिक वीडियो में राफेल BS-022 पूरी ताकत के साथ आसमान चीरता दिखाई दिया। यह उड़ान न सिर्फ भारत की सैन्य क्षमता का प्रदर्शन थी, बल्कि पाकिस्तान के उस झूठे प्रचार का भी करारा जवाब थी, जिसमें राफेल और यहां तक कि S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट करने का दावा किया गया था।
राफेल BS-022 की यह ऐतिहासिक उड़ान साफ संदेश देती है—
.jpg)
Comments
Post a Comment