Skip to main content

महाराष्ट्र के पूर्व DGP संजय पांडे पर बड़ा आरोप, फडणवीस-शिंदे को जेल भिजवाने की थी साजिश!


 महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। पूर्व डीजीपी रश्मि शुक्ला की एक खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा किया गया है कि साल 2021 में तत्कालीन डीजीपी संजय पांडे ने देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे को झूठे मामलों में फंसाकर जेल भेजने की साजिश रची थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह साजिश उस वक्त रची गई जब राज्य में महा विकास अघाड़ी सरकार सत्ता में थी। आरोप है कि संजय पांडे ने ठाणे पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि फडणवीस और शिंदे को यूएलसी घोटाले में फंसाया जाए ताकि राजनीतिक रूप से उन्हें नुकसान पहुंचाया जा सके।

इस रिपोर्ट के सामने आते ही महाराष्ट्र की राजनीति में उबाल आ गया है और आने वाले दिनों में इस मामले पर बड़ा राजनीतिक टकराव देखने को मिल सकता है।

#SanjayPandey #MaharashtraPolitics #DevendraFadnavis #EknathShinde #ULCScam #PoliticalConspiracy #BreakingNews

Comments

© 2020 DNA NEWS DELHI

Designed by Open Themes & Nahuatl.mx.