कभी-कभी घर में सब कुछ सही होने के बावजूद मन भारी या बेचैन महसूस होता है। तनाव, छोटी-छोटी झुंझलाहट या काम में बाधा जैसी समस्याएं बिना किसी स्पष्ट कारण उत्पन्न हो सकती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि घर की व्यवस्था, जमा पुरानी चीजें और रोजमर्रा की आदतें मानसिक ऊर्जा पर गहरा असर डालती हैं। यही वजह है कि पारंपरिक फेंगशुई उपाय आज भी चर्चा में हैं।
भोपाल निवासी ज्योतिषी और वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बताते हैं कि घर में अव्यवस्था, टूटे सामान या पुराने सामान के जमा होने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। घर सिर्फ ईंट-पत्थर नहीं होता, बल्कि रहने वालों की दिनचर्या, भावनाओं और आदतों से जुड़ा होता है।
घर का माहौल सकारात्मक बनाने के लिए ये 5 फेंगशुई टिप्स अपनाए जा सकते हैं:
– अलमारियों और स्टोर रूम में वर्षों से पड़े टूटे या बेकार सामान को नियमित साफ करें।
– साफ-सफाई, वेंटिलेशन और समय-समय पर नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
टूटा शीशा मानसिक असहजता बढ़ाता है; साफ और सही प्रतिबिंब सकारात्मक ऊर्जा देता है।
तकिए या बिस्तर के नीचे सामान न रखें, ताकि नींद और मानसिक शांति बनी रहे।
– लगातार टपकता पानी मानसिक बेचैनी और संसाधनों की बर्बादी का संकेत है।
फेंगशुई के ये उपाय असल में जीवनशैली से जुड़े हैं। साफ-सुथरा, व्यवस्थित और संतुलित घर रहने वालों के मन को हल्का और सकारात्मक बनाता है।

Comments
Post a Comment