महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां अस्पताल ले जाते समय एक बेटे ने अपनी मां को हमेशा के लिए खो दिया। यह दर्दनाक घटना कर्वे रोड स्थित गांधी भवन चौक के पास मंगलवार सुबह करीब सवा आठ बजे हुई।
जानकारी के अनुसार, 61 वर्षीय सीताबाई शिंदे अपने 38 वर्षीय बेटे तुळशीदास शिंदे के साथ बाइक पर सवार होकर मेडिकल जांच के लिए अस्पताल जा रही थीं। जैसे ही वे जलसा होटल के सामने पहुंचे, सामने से आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने अचानक गलत तरीके से कट मार दिया। इससे तुळशीदास की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े।
गिरते समय सीताबाई शिंदे सड़क की दाईं ओर जा गिरीं, तभी पास से गुजर रहे एक टेम्पो ट्रैवलर का पहिया उनके सीने के ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद बेटे ने स्थानीय लोगों की मदद से मां को तुरंत ससून अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस घटना ने बेटे को गहरे सदमे में डाल दिया, क्योंकि वह अपनी मां को इलाज के लिए ले जा रहा था और रास्ते में ही उन्हें खो दिया। अंतिम संस्कार के बाद बेटे ने अलंकार पुलिस स्टेशन में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
.jpg)
Comments
Post a Comment