Skip to main content

बेटे अगस्त्य के लिए ‘रॉयल’ गिफ्ट, करोड़ों की SUV घर लाई हार्दिक पांड्या


 भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने बेटे अगस्त्य के लिए एक बेहद खास और ‘रॉयल’ गिफ्ट खरीदा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने मां और बेटे के लिए लग्जरी SUV गिफ्ट की है, जिसकी कीमत करीब 3.75 करोड़ रुपये (पौने 4 करोड़) बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि पांड्या ने Range Rover की टॉप-एंड लग्जरी SUV खरीदी है। यह कार अपने शानदार इंटीरियर, दमदार इंजन और हाई-एंड फीचर्स के लिए जानी जाती है।

हार्दिक पांड्या अक्सर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं। नई SUV की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

हार्दिक पांड्या के पास पहले से ही कई लग्जरी गाड़ियां हैं, जिनमें स्पोर्ट्स कार और प्रीमियम SUVs शामिल हैं। क्रिकेट, आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट से होने वाली कमाई के चलते उनका नाम सबसे स्टाइलिश क्रिकेटरों में लिया जाता है।

इस ‘रॉयल’ गिफ्ट के साथ पांड्या ने एक बार फिर अपने खास अंदाज से सुर्खियां बटोरी हैं।

Comments

© 2020 DNA NEWS DELHI

Designed by Open Themes & Nahuatl.mx.