Skip to main content

‘The Kerala Story 2’ पर भड़के अनुराग कश्यप, बोले- “ये बकवास प्रोपेगैंडा है”


 निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म The Kerala Story 2 रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है। अब इस पर निर्देशक अनुराग कश्यप ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

अनुराग कश्यप ने फिल्म को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इसे “बकवास प्रोपेगैंडा” बताया। उनका कहना है कि सिनेमा का इस्तेमाल समाज को बांटने के लिए नहीं, बल्कि संवेदनशील मुद्दों को संतुलित ढंग से पेश करने के लिए होना चाहिए। उन्होंने इशारों-इशारों में यह भी कहा कि फिल्मों के जरिए डर और नफरत का माहौल बनाना ठीक नहीं है।

गौरतलब है कि पहली फिल्म The Kerala Story भी रिलीज के दौरान भारी विवादों में रही थी। फिल्म की कहानी और आंकड़ों को लेकर राजनीतिक बहस छिड़ गई थी। इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।

‘The Kerala Story 2’ को लेकर भी सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। एक ओर जहां कुछ लोग इसे साहसिक विषय कह रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आलोचकों का मानना है कि यह फिल्म एकतरफा नैरेटिव पेश करती है।

फिलहाल मेकर्स की ओर से अनुराग कश्यप के बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

Comments

© 2020 DNA NEWS DELHI

Designed by Open Themes & Nahuatl.mx.