रोहिणी। International Women’s Day के अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल उत्तर दिल्ली द्वारा आयोजित ‘गृहलक्ष्मी स्वाभिमान अभियान’ के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर साध्वी श्री Sadhvi Labhdiprabha सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं और एनजीओ संचालिकाओं ने भाग लिया तथा महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समाज में उनकी भागीदारी पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को समाज में समान अधिकार और सम्मान मिलना बेहद आवश्यक है। आज महिलाएं शिक्षा, राजनीति, प्रशासन, व्यवसाय और अन्य सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही हैं, लेकिन इसके बावजूद देश के कई गांव-देहात और पिछड़े क्षेत्रों में महिलाओं को अभी भी पूर्ण अधिकार और सम्मान नहीं मिल पा रहा है, जो चिंता का विषय है।
इस अवसर पर साध्वी श्री लब्धिप्रभा जी ने अपने प्रवचन में कहा कि समाज के संतुलित और समृद्ध विकास के लिए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पारिवारिक रिश्तों, सामाजिक जीवन और कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही उन्होने ये संदेश भी दिया कि आप जैसे अपने बच्चो को स्कूल के लिए तैयार करते है वैसे ही उन बच्चो को अच्छे संदेश व संस्काकरो को लिए मुनियों, गुरुओ और संतो को पास भी ले कर जाया करें।कार्यक्रम में उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं ने भी कहा कि आज की बदलती जीवनशैली में महिलाओं को शिक्षा, जागरूकता और संगठन के माध्यम से अपनी भूमिका को और मजबूत बनाना होगा। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे संगठित और सुनियोजित तरीके से समाज और देश के विकास में बढ़-चढ़कर योगदान दें।इस दौरान तेरापंथ महिला मंडल की सदस्याएं, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Comments
Post a Comment