Skip to main content

“प्लस साइज कर्वी मॉडल्स कैलेंडर 2026-27” लॉन्च

 


नई दिल्ली।** फैशन जगत में सुंदरता की पारंपरिक परिभाषाओं को चुनौती देते हुए स्टारडस्ट इवेंट्स द्वारा प्लस साइज कर्वी मॉडल्स कैलेंडर 2026-27” आने वाले दिनों मैं आयोजित किया जाएगा इस विशेष कैलेंडर में देशभर की 25 से अधिक प्रतिभाशाली प्लस साइज और कर्वी मॉडल्स को शामिल किया गया है, जिन्होंने आत्मविश्वास, ग्लैमर और बॉडी पॉजिटिविटी का शानदार संदेश दिया।

 


कैलेंडर का उद्देश्य यह दर्शाना है कि सुंदरता किसी एक आकार या मापदंड तक सीमित नहीं है। इसमें शामिल सभी मॉडल्स ने अपने व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और पेशेवर अंदाज से यह साबित किया कि फैशन इंडस्ट्री में हर शरीर का सम्मान और प्रतिनिधित्व होना चाहिए।

 

स्टारडस्ट इवेंट्स के आयोजकों ने बताया कि यह कैलेंडर समाज में बॉडी पॉजिटिविटी को बढ़ावा देने और प्लस साइज महिलाओं को अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कैलेंडर के लिए विभिन्न शहरों से चयनित मॉडल्स ने आकर्षक फोटोशूट में भाग लिया,

 

कैलेंडर में शामिल कुछ प्रमुख मॉडल्स ने कहा कि यह मंच उनके लिए केवल फैशन प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मसम्मान की एक नई पहचान है। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं अपने व्यक्तित्व को किसी भी सामाजिक धारणा से ऊपर रखकर सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।

 

 

प्लस साइज कर्वी मॉडल्स कैलेंडर 2026-27” फैशन इंडस्ट्री में विविधता, समावेशिता और आत्मविश्वास का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा है, जो आने वाले समय में अनेक महिलाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगा।

Comments

© 2020 DNA NEWS DELHI

Designed by Open Themes & Nahuatl.mx.