इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से फैली बीमारी ने भयावह रूप ले लिया है। सोमवार को 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती दो और मरीजों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है।
मृतकों की पहचान 59 वर्षीय कमलाबाई और 64 वर्षीय भगवानदास सबनानी के रूप में हुई है। दोनों को उल्टी-दस्त, तेज बुखार और कमजोरी की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नर्मदा की पाइपलाइन में सीवेज का गंदा पानी मिल जाने से इलाके में संक्रमण फैला है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने पानी की सप्लाई बंद कर टैंकरों से साफ पानी पहुंचाना शुरू किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर सर्वे कर रही हैं और गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

Comments
Post a Comment