ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बीटा-2 पार्क के पास एक खड़ी कार के नीचे 27 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान दीपा, निवासी पिपरी, थाना महोकंठ, जिला महोबा (वर्तमान पता सेक्टर बीटा-2) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, दीपा अपने छोटे भाई के साथ सेक्टर बीटा-2 में किराए के मकान में रहती थी और नोएडा सेक्टर-60 स्थित एक कॉल सेंटर में पिछले एक साल से काम कर रही थी। परिजनों ने बताया कि वह रविवार सुबह रोज की तरह नौकरी के लिए निकली थी, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटी।
रातभर भाई ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल फोन बंद मिला। सोमवार सुबह पुलिस को बीटा-2 पार्क के पास एक कार के नीचे युवती का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की।
शव संदिग्ध अवस्था में मिला है, जिससे प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का भी हो सकता है, हालांकि पुलिस किसी भी पहलू से इनकार नहीं कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की गहन जांच जारी है#GreaterNoida
#BreakingNews
#Beta2
#CrimeNews
#UPNews
#PoliceInvestigation
#SuspiciousDeath
#ForensicInvestigation

Comments
Post a Comment