Skip to main content

Apple का सबसे बड़ा धमाका? 2026 में 20+ नए डिवाइस लॉन्च की तैयारी, फोल्डेबल iPhone से लेकर सस्ते MacBook तक लीक प्लान

नई दिल्ली:
टेक्नोलॉजी की दुनिया में साल 2026 Apple के लिए अब तक का सबसे बड़ा लॉन्च ईयर साबित हो सकता है। रिपोर्ट्स और लीक जानकारियों के मुताबिक, Apple इस साल 20 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स बाजार में उतारने की तैयारी कर रहा है। इनमें iPhone, iPad और Mac के नए वर्जन ही नहीं, बल्कि कुछ बिल्कुल नए कैटेगरी के डिवाइस भी शामिल हो सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल की शुरुआत में ही Apple बड़े अपडेट्स के साथ यूज़र्स को चौंका सकता है। माना जा रहा है कि iPhone 17e को फरवरी या मार्च 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। इस डिवाइस में नया A19 चिपसेटDynamic Island और MagSafe सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जो इसे पिछले मॉडल्स से ज्यादा पावरफुल बनाएगा।

iPad लाइनअप में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPad Air को पहली बार M4 चिप के साथ पेश किया जा सकता है, जबकि स्टैंडर्ड iPad को A18 या A19 चिप से लैस किया जा सकता है। इससे परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी में बड़ा सुधार होने की संभावना है।

इतना ही नहीं, Apple के 2026 प्लान में फोल्डेबल iPhone, एक कम कीमत वाला MacBook, नया स्मार्ट होम हब और कई बड़े हार्डवेयर अपग्रेड्स भी शामिल बताए जा रहे हैं। अगर ये सभी लीक सच साबित होते हैं, तो 2026 Apple के इतिहास का सबसे इनोवेटिव और व्यस्त लॉन्च साल बन सकता है, जो पूरी टेक इंडस्ट्री की दिशा बदल देगा।



 

Comments

© 2020 DNA NEWS DELHI

Designed by Open Themes & Nahuatl.mx.