घटना बीती रात की बताई जा रही है। पीड़ित परिवार के सदस्य राजेश प्रजापत के अनुसार, पड़ोस में एक परिवार के यहां शादी समारोह चल रहा था। कार्यक्रम में ननिहाल पक्ष से आए भातियों और स्थानीय लोगों के बीच आपसी हंसी-मजाक हो रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो धीरे-धीरे गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गया।
आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष ने लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
फिलहाल पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन इलाके में एहतियातन निगरानी बढ़ा दी गई है। शादी जैसे पावन अवसर पर हुई इस हिंसक घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
.jpg)
Comments
Post a Comment