Skip to main content

अनन्या पांडे-लक्ष्य की ‘चांद मेरा दिल’ की रिलीज़ तय, सामने आया बड़ा अपडेट


 नई दिल्ली: धर्मा प्रोडक्शंस की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ के फैन्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने जानकारी दी है कि फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. इसका निर्देशन विवेक सोनी ने किया है और निर्माता करण जौहर हैं. तरण आदर्श ने  बताया कि यह फिल्म एक इंटेंस और म्यूजिकल लव स्टोरी है.

‘चांद मेरा दिल’ लक्ष्य के करियर की अगली बड़ी रिलीज मानी जा रही है. लक्ष्य ने साल 2023 में एक्शन फिल्म ‘किल’ से फीचर डेब्यू किया था, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी. इसके अलावा, वह हाल ही में आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में भी नजर आए, जिससे उनकी पहचान और मजबूत हुई.

फिल्म का ऐलान साल 2024 में हुआ था, और पहले खबरें थीं कि इसे 2025 में रिलीज़ किया जाएगा. लेकिन अब तय हो गया है कि इस साल मई में दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देख सकेंगे.

Comments

© 2020 DNA NEWS DELHI

Designed by Open Themes & Nahuatl.mx.