Skip to main content

सलमान खान से पंगा पड़ा भारी, अभिनव कश्यप पर मानहानि केस, कोर्ट ने लगाई बयानबाजी पर रोक

 नई दिल्ली: ‘दबंग’ के डायरेक्टर अभिनव कश्यप के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं. उन्होंने सलमान खान और उनके परिवार को लेकर सार्वजनिक तौर पर कई आरोप लगाए थे, अब भाईजान ने उन पर मानहानि का केस दर्ज करवा दिया है.

कोर्ट ने अभिनव कश्यप को आदेश दिया है कि वे सलमान खान और उनके परिवार के खिलाफ कोई भी बयान सार्वजनिक रूप से न दें. अभिनव ने पहले दावा किया था कि सलमान खान ने उन्हें ‘दबंग’ फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म से बाहर करवा दिया, जिससे उनका करियर प्रभावित हुआ. उन्होंने कई बार खुलासा किया था कि इस कारण उन्हें इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा.

सलमान खान के वकीलों ने कोर्ट में कहा कि अभिनव के बयान उनके प्रतिष्ठा और छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं, इसलिए उन्हें रोकना जरूरी है. अदालत ने भी इस मामले में स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि सार्वजनिक बयानबाजी से और नुकसान न हो.

अब अभिनव कश्यप के लिए यह मामला सिर्फ कानूनी लड़ाई बनकर रह गया है, और वे किसी भी तरह का विवादास्पद बयान देने से बचेंगे.

Comments

© 2020 DNA NEWS DELHI

Designed by Open Themes & Nahuatl.mx.