Skip to main content

फैशन, फुटवियर, पर्स, एक्सेसरी… कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए जन्नत है यह मार्केट, बार्गेनिंग आती है तो समझो निकल पड़ी



 नई दिल्ली. अगर आप दिल्ली घूमने आए हैं या राजधानी में रहते हुए शॉपिंग का प्लान बना रहे हैं, तो जनपथ मार्केट को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। कनॉट प्लेस के पास स्थित यह बाजार अपने ट्रेंडी फैशन, इंटरनेशनल फ्लेवर और बजट फ्रेंडली शॉपिंग के लिए जाना जाता है। खासकर कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए यह मार्केट किसी जन्नत से कम नहीं है।

यहां कपड़े, फुटवियर, पर्स, ज्वेलरी, एक्सेसरी और गिफ्ट आइटम्स की इतनी वैरायटी मिलती है कि एक बार आकर खाली हाथ लौटना मुश्किल हो जाता है। अगर आपको बार्गेनिंग करना आता है, तो कम कीमत में बेहतरीन शॉपिंग की जा सकती है।

जनपथ मार्केट खास तौर पर अपने फैशनेबल कपड़ों के लिए मशहूर है। यहा

आसानी से मिल जाते हैं। खास बात यह है कि यहां तिब्बती और नॉर्थ-ईस्टर्न स्टाइल के कपड़ों की भी भरमार है, जो युवाओं को खूब पसंद आते हैं। सर्दियों में कश्मीरी फेरन खरीदने के लिए भी यह बाजार काफी पॉपुलर है।

Comments

© 2020 DNA NEWS DELHI

Designed by Open Themes & Nahuatl.mx.