Skip to main content

हैदराबाद में हॉर्स सफारी का नया रोमांच, गांव के बीच मिलेगा अनोखा अनुभव


 हैदराबाद: अब वीकेंड पर शहर की भीड़-भाड़ से दूर प्रकृति और रोमांच का मज़ा लेना आसान हो गया है. कोकापेट से सिर्फ 40 मिनट की दूरी पर स्थित HYD हॉर्स एडवेंचर तेलंगाना का पहला ऐसा ग्रामीण क्लब है, जो पर्यटकों को शहर से दूर खुली हरियाली और घुड़सवारी का अनोखा अनुभव देता है.

यह 25 एकड़ के फार्महाउस में 10 किलोमीटर लंबी निर्देशित हॉर्स सफारी का आनंद लिया जा सकता है. यह सफर जंगलों, झील किनारों और पहाड़ी रास्तों से होकर गुजरता है. सफारी नौसिखियों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, और सुरक्षा के लिए हेलमेट, बूट और प्रशिक्षित गाइड की सुविधा दी जाती है. दो घंटे के इस पैकेज में एक घंटा घुड़सवारी और एक घंटा जीप सफारी शामिल है, जिससे रोमांच दोगुना हो जाता है.

फार्म के घोड़े अर्जुन ने अपनी उत्कृष्टता साबित की है. दिसंबर 2025 के चेतक महोत्सव में नुक्रा श्रेणी में दूसरा स्थान और जनवरी 2026 में इंदौर के सेंट्रल इंडिया हॉर्स शो में राष्ट्रीय स्तर की मान्यता अर्जुन की और फार्म में घोड़ों के उच्च स्तर के रख-रखाव को दर्शाती है.

Comments

© 2020 DNA NEWS DELHI

Designed by Open Themes & Nahuatl.mx.