Skip to main content

जापान वाली सुशी अब देहरादून में! एनिमी फिल्मों का फेमस जायका यहां मिल रहा ऑथेंटिक टेस्ट के साथ, जानें लोकेशन


  देहरादून के फूड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब जापानी एनिमी फिल्मों और कार्टून में नजर आने वाली मशहूर डिश सुशी (Sushi) का असली स्वाद शहर में ही चखा जा सकता है। जापान जाने का सपना भले पूरा न हो, लेकिन देहरादून के डियाबलो रेस्टोरेंट में अब ऑरिजिनल जापानी स्टाइल सुशी परोसी जा रही है।

इस खास डिश को तैयार कर रहे हैं रेस्टोरेंट के शेफ भरत नेगी, जिन्होंने ओमान के एक फाइव स्टार होटल में काम करने के बाद दिल्ली में अनुभव हासिल किया और अब देहरादून में इंटरनेशनल फ्लेवर लेकर आए हैं। शेफ भरत के मुताबिक, सुशी बनाने के लिए खास किस्म के स्टार्चयुक्त चावल का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे खासतौर पर जापान से मंगवाया जाता है।

सुशी की सबसे अहम पहचान है इसकी नोरी शीट—काले रंग की क्रिस्पी सीवीड शीट, जो स्वाद के साथ-साथ इसकी बनावट को भी खास बनाती है। सही तापमान, चावल की परफेक्ट बनावट और ताजे इंग्रेडिएंट्स के साथ तैयार की गई यह सुशी न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि पौष्टिक भी मानी जाती है।

देहरादून के लोगों के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं है। अब जापानी कल्चर और फ्लेवर का अनुभव लेने के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं, क्योंकि एनिमी फिल्मों वाली सुशी अब आपके अपने शहर में, वो भी ऑथेंटिक टेस्ट के साथ उपलब्ध 

Comments

© 2020 DNA NEWS DELHI

Designed by Open Themes & Nahuatl.mx.