आमतौर पर एक घर खरीदने में ही लोगों की जिंदगी भर की बचत लग जाती है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के 32 वर्षीय प्रॉपर्टी निवेशक
रवि शर्मा के पास 23 संपत्तियां हैं—फिर भी वे खुद किराये के घर में रहते हैं।
रवि शर्मा Search Property नाम की बायर्स एजेंसी के संस्थापक हैं। उनकी कुल संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब 25 मिलियन डॉलर बताई जाती है। उनकी कंपनी को 2023 और 2024 में REB Awards में बेस्ट बायर्स एजेंसी कैटेगरी में फाइनलिस्ट भी चुना गया था।
रवि का तर्क सीधा है—“घर में पैसा फंसाओ मत, पैसा आपके लिए काम करे।”
उनका मानना है कि अगर वे अपनी पसंद की महंगी लोकेशन पर घर खरीदते, तो लाखों-करोड़ों डॉलर एक ही संपत्ति में अटक जाते। इसके बजाय वे किराया देते हैं और अपनी पूंजी उन इलाकों में निवेश करते हैं जहां बेहतर रेंटल यील्ड और कैपिटल ग्रोथ मिलती है।
उनकी निवेश की रणनीतिवे उन शहरों और इलाकों में संपत्ति खरीदते हैं जहां भविष्य में कीमत बढ़ने की संभावना अधिक हो।
रवि का मॉडल बताता है कि “घर खरीदना” और “रियल एस्टेट में निवेश करना” दो अलग बातें हैं।
वे भावनात्मक फैसले के बजाय गणित और कैश फ्लो को प्राथमिकता देते हैं।
उनकी सोच यह है कि खुद रहने के लिए महंगा घर खरीदकर पूंजी फंसाने के बजाय, वही पैसा कई संपत्तियों में लगाकर बड़ा पोर्टफोलियो बनाया जा सकता है।
यही वजह है कि 23 घरों के मालिक होने के बावजूद वे किराये के फ्लैट में रहना ज्यादा समझदारी मानते हैं।
Comments
Post a Comment