Skip to main content

तीन एक्शन फिल्मों में गूंजा एक ही सुपरहिट गाना, तीनों रहीं ब्लॉकबस्टर


 बॉलीवुड में कई गाने हिट हुए, लेकिन एक ऐसा भी गीत रहा जो तीन बड़ी एक्शन फिल्मों में सुनाई दिया और हर बार दर्शकों का जोश दोगुना कर गया। यह गाना था — “धूम मचा ले, धूम मचा ले धूम”

यह टाइटल ट्रैक सबसे पहले 27 अगस्त 2004 को रिलीज हुई फिल्म Dhoom में सुनाई दिया। फिल्म को Yash Raj Films ने प्रोड्यूस किया था।
कहानी विजय कृष्ण आचार्य ने लिखी और निर्देशन संजय गढ़वी ने किया।

फिल्म में अभिषेक बच्चनउदय चोपड़ा और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। जॉन अब्राहम ने सुपरचोर का किरदार निभाया था।

इस गाने को मशहूर गीतकार समीर अनजान ने लिखा था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें खास ट्यून पर ऐसा गीत लिखने की चुनौती दी गई थी, जो युवाओं में रोमांच भर दे। उन्होंने ट्यून सुनी और उसी पर “धूम मचा ले” जैसा जोशीला गीत रचा, जो आज भी एक्शन फिल्मों की पहचान बन चुका है।

संगीत प्रीतम ने तैयार किया, जबकि बैकग्राउंड स्कोर सलीम-सुलेमान ने दिया। इस गाने को पहली बार सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज दी थी।

Comments

© 2020 DNA NEWS DELHI

Designed by Open Themes & Nahuatl.mx.